ऑस्ट्रेलिया ने कहा- खिलाड़ी 2021 के लिए तैयारी करें; आबे बोले- अगर पूरी तरह खेल नहीं हुए तो स्थगित करना संभव

कोरोनावायरस से पूरी दुनिया प्रभावित हो चुकी है। इसके चलते जापान के टोक्यो में होने वाला ओलिंपिक खेल स्थगित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत कई देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर खेलों को टाला नहीं गया तो वे अपनी टीमें नहीं भेजेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओलिंपिक समिति ने अपने खिलाड़ियों को अगले साल यानी 2021 के लिए तैयारी शुरू करने को कह दिया है। उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को कहा, ‘‘अगर कोरोनोवायरस महामारी के कारण खेलों को पूरी तरह से कराया नहीं जा सका तो ओलिंपिक स्थगित कर दिए जाएंगे। एथलीटों की सुरक्षा सर्वोपरि है।’’ अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने भी हालात का परीक्षण करने का फैसला लिया है। समिति ओलिंपिक स्थगित करने पर भी विचार कर रही है। टोक्यो ओलिंपिक 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने हैं।
 
भारतीय ओलिंपिक संघ ने कहा- जल्द लेंगे फैसला
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘मौजूदा परिस्थितियों पर आईओए नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क में हैं। खेल मंत्री और खेल सचिव से इस मसले पर बात करेंगे, ताकि भारत का रुख स्पष्ट हो सके।’’ 


जापान में अब तक 1719 से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि
जापान में अब तक 1719 से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इस आंकड़े में लगातार इजाफा हो रही है। इसके चलते ओलिंपिक का मशाल जुलूस भी सादे तरीके से निकाला जा रहा है। दुनियाभर के देशों से होते हुए मशाल वापस जापान पहुंच चुकी है।


Popular posts
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में संक्रमण के 80% मामले सामान्य लक्षण वाले, केवल 20% मरीजों की स्थिति गंभीर
13 मुख्यमंत्रियों और 22 केंद्रीय मंत्रियों ने बजाई ताली-थाली, विपक्षी नेताओं ने भी समर्थन किया
Image
रेलवे में वैगन निर्माण का काम बंद कर अब बना रहा मास्क, सेनेटाइजर, एप्रिन, पॉलीथिन मोजे, ऑक्सीजन सिलैंडर और ड्रिप सिस्टम
Image
एयर इंडिया के 2 विमान किसानों के लिए फल-सब्जियां लेकर लंदन और फ्रैंकफर्ट जाएंगे, चिकित्सीय सामग्री लेकर लौटेंगे
संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू की अपील, पर सड़कों पर रैली निकालकर लोगों ने खतरे को बढ़ाया