दुबई में 150 देशों के 5000 लोगों ने एक लाख वर्गफीट में 50 टन फूलों से कारपेट बनाकर इटली का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्राकृतिक फूलों से बना कारपेट फुटबॉल के दो मैदानों के बराबर है। इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया।
यह फेस्टिवल नेशनल फेस्टिवल फॉर टॉलरेंस एंड ह्यूमन फ्रैटर्निटी 2019 का हिस्सा था। इसका उद्देश्य यूएई में सहिष्णुता और मानव बिरादरी के मूल्यों को बढ़ावा देना था।
यूएई की विरासत का संदेश देने चुना डिजाइन
सहिष्णुता मंत्रालय के महानिदेशक अफरा अल साबरी ने पुष्टि की कि देश के सबसे महत्वपूर्ण स्थल शेख जायद मस्जिद और बुर्ज खलीफा यूएई विरासत का संदेश देते हैं। इसी विरासत के लिए कार्यालय ने फूलों के कालीन के लिए एक विशेष डिजाइन चुना था।